विराट कोहली इस देश के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं। दिसंबर 2019 यानी 2 लगभग तीन माह पहले आई फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रिटी की सूची में उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे फिल्मी सितारों तक को पछाड़ दिया था। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कमाई के मामले में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों पर तो भारी हैं ही।
साथ-साथ बॉलीवुड सितारों जैसे सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार से भी आगे हैं। 252.72 करोड़ रुपये के मालिक विराट कोहली की नेटवर्थ 688 करोड़ है। इंस्टाग्राम पर विराट के 52.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि ट्विटर पर उन्हें 46.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
इंस्टाग्राम पर महज एक फोटो पोस्ट करके ही 1.35 करोड़ और ट्वीट से 2.3 करोड़ रुपये कमाने वाले कोहली अगर सिर्फ उसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आकर ज्ञान देंगे तो सवाल उठने लाजिमी है। बीसीसीआई के ग्रेड ए प्लस में शामिल विराट को सालाना सात करोड़ रुपये बतौर मैच फीस मिलते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट की सैलरी प्रतिवर्ष 17 करोड़ रुपए तय कर रखी है। वे अब तक आरसीबी से 126 करोड़ रुपए की सैलरी ले चुके हैं। तकरीबन 22 ब्रांड्स के एम्बेसडर कोहली इंडोर्समेंट से 149 करोड़ कमाते हैं। अनुमान है कि अपने ब्रांड वन8 से विराट जून 2020 तक राजस्व का आंकड़ा 185 करोड़ के पार पहुंचा देंगे।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन को पार कर चुकी है, उन्होने पिछले 12 महीनों में इंस्टाग्राम से कुल 1.18 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए हैं। वहीं रोनाल्डो ने 47.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है जबकि मेसी 23.3 मिलियन डॉलर कमाने में सफल रहे। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट की कीमत 1,96,000 डॉलर है। सवाल यही उठता है कि इस संकट की घड़ी में जब ये खेल सितारें अपने-अपने मुल्कों के लिए आगे आ सकते हैं तो फिर उन्हीं के समकक्ष विराट कोहली किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं।
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट जार्ज मेंडेस कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए पुर्तगाल के अस्पतालों को तीन आईसीयू दिया है। अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 8.20 करोड़ रुपये (10 लाख यूरो) देने की घोषणा की है।
मेसी की इस रकम को बार्सिलोना में अस्पताल क्लीनिक और घरेलू देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने देश स्विट्जरलैंड के लोगों के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक राशि दान की। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और उनकी पत्नी ने बुधवार को इस संकट से निबटने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक (करीब आठ करोड़ रुपये) की धनराशि दी है।
एमएस धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजे गए सचिन तेंदुलकर ने 27 मार्च को 50 लाख रुपए दान करने की घोषणा की। रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने भी सिर्फ 10 लाख रुपये दान दिए। जबकि युवा धाविका हिमा दास ने असम सरकार की मदद के लिए अपनी एक माह की सैलरी दी।
साक्षी धोनी को देनी पड़ी सफाई
760 करोड़ की संपत्ति वाले महेंद्र सिंह धोनी भी अबतक कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंटफुट पर नहीं आए। खबर आई थी कि उन्होंने सिर्फ एक लाख रुपये की मदद की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में ट्रोल किया था, लेकिन फिर बाद में माही की पत्नी साक्षी ने पूरी खबरों को गलत बताते हुए सपष्ट किया कि पुणे के एक एनजीओ ने 12.30 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य बनाया था। इसमें एक लाख कम पड़ने पर धोनी ने इतनी सहयोग राशि दी और लोगों ने समझा कि 760 करोड़ की संपत्ति के मालिक धोनी ने इतनी राशि दान की है। सिर्फ विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं बल्कि अन्य कई करोपड़पति क्रिकेटर्स मसलन रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पांड़्या भी अबतक मदद के लिए आगे नहीं आए हैं।