फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेजल कीच हैं प्रेगनेंट? युवराज सिंह की मां ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 14 Sep 2017 02:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
हेजल कीच
विज्ञापन
टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच के प्रेगनेंट होने को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है। दरअसल, एक फोटोग्राफर ने मुंबई हवाई अड्डे पर हेजल की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसका कैप्शन 'प्रेगनेंट हेजल कीच स्नैप्ड' था। हालांकि बाद में प्रेगनेंट शब्द को हटा दिया गया। 
विज्ञापन


हेजल के प्रेगनेंट होने की बातों को युवराज सिंह की मां ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'हे भगवान, ऐसा कुछ नहीं है! अभी नहीं!, ये सिर्फ अफवाह है। अभी तो शादी के सिर्फ 10 महीने ही हुए हैं।'

पढेंः- युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

शबनम ने कहा कि यह अजीब है कि लोग सुपर एक्सप्रेस मोड को कैसे प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी वो लोग एन्जॉय कर रहे है। बच्चे तो सारी उम्र पालने है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि हर किसी को इतनी जल्दी क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज की पत्नी ने की बोलती बंद

युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : Instagram
शबनम ने कहा, 'एक सेलिब्रिटी होने का मतलब यह नहीं है कि किसी की प्राइवेसी से समझौता किया जाए। इस तरह की खबरों को पढ़कर बहुत दुख हुआ। ऐसा होने पर हमारे लिए बहुत ही खुशी का क्षण होगा। मगर इस तरह की अफवाहें फैलाना उचित नहीं है।'

हालांकि इससे पहले हेजल कीच ने भी स्पष्ट किया था कि वो अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आती हैं। अभी हमने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। बेबी तब होगा जब हम चाहेंगे। ये नहीं पता कि ऐसा कब होगा। अगर मैं गर्भवती होती हूं तो मुझे घर पर अधिक रहना पड़ेगा, लेकिन फिलहाल मुझे काफी ट्रैवल करना पड़ता हैं। युवराज इन दिनों अपने काम में बहुत व्यस्त हैं, लेकिन हम दोनों अपने पारिवारिक जीवन से काफी खुश हैं।'

पढ़ेंः- जहीर खान होंगे क्लीन बोल्ड, सागरिका घाटगे के साथ इस महीने करेंगे शादी

बता दें कि हेजल को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर ढीले कपड़े पहने हुए देखा गया, जिसके बाद उनकी फोटो वायरल हो गई थी। तभी खबरें आने लगीं थी कि युवराज जल्द पिता बनने वाले हैं। याद हो कि नवंबर 2016 में युवराज सिंह और हेजल कीच ने शादी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें