फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंदर सहवाग ने हिंदी दिवस 2017 के मौके पर कर दी बड़ी गलती

Thu, 14 Sep 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग से गुरुवार को हिंदी दिवस 2017 के मौके पर एक बड़ी चूक हो गई है। सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया लहजे के कारण काफी लोकप्रिय हो चुके सहवाग से इस तरह की गलती की किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। 
विज्ञापन


दरअसल, हिंदी दिवस के मौके पर सहवाग ने अपने फैंस को ट्वीट करके बधाई दी, लेकिन उन्होंने इसमें 'हिंदी' ही गलत लिख दिया। सहवाग ने यह ट्वीट 17 सितंबर से शुरू हो रही भारत-ऑस्ट्रेलिया वन-डे सीरीज से पहले किया, जिसमें वो हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। 

38 वर्षीय सहवाग ने हिंदी दिवस के मौके पर इसकी जानकारी देने के इरादे से ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'हिन्दि हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्त्रोत है ! जो बात हिंदी में है वो किसी और में नही! 17 Sept। को हिंदी कमेंट्री ! #HindiDiwas।'
विज्ञापन

  हिन्दि हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्त्रोत है ! जो बात हिंदी में है वो किसी और में नही! 17 Sept. को हिंदी कमेंट्री !#HindiDiwas . pic.twitter.com/Es30ijpczn — Virender Sehwag (@virendersehwag) September 14, 2017

 
विज्ञापन

सहवाग को हुआ गलती का एहसास, जल्द किया नया ट्वीट

वीरेंद्र सहवाग
सहवाग को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने एक और ट्वीट करके 'हिंदी' सही से लिखा। सहवाग ने जिस ट्वीट में गलती की थी, उसे खबर लिखे जाने तक 791 लोग रिट्वीट कर चुके हैं जबकि 348 लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। चार हजार से अधिक लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया।

इसके बाद जिस ट्वीट में सहवाग ने अपनी गलती सुधारी, उसे खबर लिखे जाने तक 108 लोगों ने रिट्वीट किया जबकि 1600 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस पर 106 कमेंट भी आ चुके हैं।
  हिन्दी * — Virender Sehwag (@virendersehwag) September 14, 2017


एक बात तो साफ है कि भले ही सहवाग से हिंदी शब्द लिखने में गलती हो गई हो, लेकिन उनकी हिंदी कमेंट्री को बहुत लोग पसंद करते हैं और फैंस को उम्मीद रहेगी कि सहवाग का कोई वन लाइनर फिर लोकप्रिय होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें