फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvsPAK: धुंध की वजह से वेस्टइंडीज का पाकिस्तान टी-20 दौरा स्थगित

Tue, 07 Nov 2017 12:06 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : indian express
विज्ञापन
पाकिस्तान में स्मॉग धुंध के चलते वेस्टइंडीज दौरा स्‍थगित कर दिया गया है। वेस्टइंडीज की टीम को अगले माह तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था। धुंध की वजह से इस सीरीज को स्‍थगित कर दिया गया है। अब यह सीरीज 2018 में खेली जाएगी। 
विज्ञापन


धुंध की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कहा कि इस सीरीज को वो एक माह बाद आयोजित करेंगे। सीरीज की अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि पीसीबी वेस्टइंडीज के काउंटरपार्ट से बात कर जल्द ही नए तारीखों का ऐलान करेगी।

काफी लंबे समय के बाद हाल ही में पाकिस्तान ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच को होस्ट किया था। यह मैच आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के सफल आयोजन के बाद होस्ट किया गया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- भारत के बाद पाक ने भी किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, आखिरी वनडे में दी 9 विकेट से मात

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। हालांकि उस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। साथ ही तीन टी-20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया।

इसके बाद ही संभावना जताई जा रही थी कि वेस्टइंडीज टीम भी तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्तान का दौरा करेगी। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के ये खिलाड़ी अभी भी कर रहे हैं मना

West indies
बता दें कि सिर्फ टी-20 सीरीज ही नहीं बल्कि क्वैद-ए-आजम ट्रॉफी के सुपर आठ मैचों को भी पंजाब प्रांत ने शिफ्ट करने को कहा है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक अधिकारी ने कहा, 'स्मॉग के कारण वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा रद्द किया गया है। अब यह सीरीज मार्च 2018 में खेली जाएगी।'

बता दें कि पीसीबी ने हाल में तकरीबन 8 साल के बाद किसी इंटरनेशनल मैच का आयोजन किया था। हालांकि आयोजन सफल रहा। मालूम हो कि इससे पहले श्रीलंका के कई खिलाड़ी पाकिस्तान खेलने को आने को राजी नहीं हो  रहे थे।

इस बार पाकिस्तान में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। बहरहाल, अभी भी वेस्टइंडिज के छह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पाकिस्तान में सीरीज खेलने को लेकर मना कर रहे हैं। उनमें स्टार ओपनर क्रिस गेल, स्टार ऑलराउंडर किरण पोलार्ड और डेरेन ब्रावो के नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें