पाकिस्तान में स्मॉग धुंध के चलते वेस्टइंडीज दौरा स्थगित कर दिया गया है। वेस्टइंडीज की टीम को अगले माह तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था। धुंध की वजह से इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। अब यह सीरीज 2018 में खेली जाएगी।
धुंध की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कहा कि इस सीरीज को वो एक माह बाद आयोजित करेंगे। सीरीज की अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि पीसीबी वेस्टइंडीज के काउंटरपार्ट से बात कर जल्द ही नए तारीखों का ऐलान करेगी।
काफी लंबे समय के बाद हाल ही में पाकिस्तान ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच को होस्ट किया था। यह मैच आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के सफल आयोजन के बाद होस्ट किया गया।
पढ़ेंः- भारत के बाद पाक ने भी किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, आखिरी वनडे में दी 9 विकेट से मात
गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। हालांकि उस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। साथ ही तीन टी-20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया।
इसके बाद ही संभावना जताई जा रही थी कि वेस्टइंडीज टीम भी तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्तान का दौरा करेगी।