वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मार्च और अप्रैल में तीन टी-20 मैचों के लिए
पाकिस्तान का दौरा करेगी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दुबई में हुई
आईसीसी बैठक के दौरान इस बात की पुष्टि की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने कहा कि पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी और विंडीज क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख डेव कैमरून के बीच सीरीज खेलने के बारे में तय हुआ।
पहला मैच 29 मार्च, दूसरा 31 और तीसरा एक अप्रैल को खेला जाएगा। मैच स्थल बाद में तय किए जाएंगे लेकिन शुरुआती योजना यही है कि मैच लाहौर में खेले जाएं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके बदले फ्लोरिडा और ह्यूस्टन में अगस्त में त्रिकोणीय सीरीज पर सहमति जताई है। पाकिस्तान और विंडीज के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश की होगी।
बता दें कि बीते कई सालों से पाकिस्तान में सुरक्षा करणों की वजह से कोई भी इंटरनेशल क्रिकेट टीम खेलने में रुची नहीं दिखा रही है। गौरतलब है कि पाक में
श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला हो चुका है और तब से ही पाक में कोई टीम जाने से कतराती हुई नजर आती है।