पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर
जावेद मियांदाद ने कहा है कि अंडर-19 विश्व कप ने दिखाया कि
टीम इंडिया और पाकिस्तान की प्रतिभाओं के बीच कितना फर्क है।
विराट कोहली को दुनिया का श्रेष्ठ बल्लेबाज मानने वाले मियांदाद ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है लेकिन जब मैंने अंडर-19 विश्व कप का सेमी-फाइनल देखा तो मुझे दोनों टीमों के बीच पेशेवरपन और प्रणाली के बीच का फर्क समझ आया।
हमारे देश में कोहली के स्तर का एक भी खिलाड़ी सामने नहीं आ रहा है। पहले हम विश्व स्तरीय खिलाड़ी देते रहे हैं लेकिन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रवैया गैर-पेशेवर है। वह अंडर-19 क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट की अहमियत नहीं समझते।
मियांदाद ने कहा, ‘पीसीबी अंडर-19 क्रिकेट या घरेलू क्रिकेट की अहमियत नहीं समझ रहा। उनका ज्यादा ध्यान पीएसएल पर है। पीएसल की सफलता के लिए भी हमें आपने क्रिकेट ढांचे में सुधार करना होगा।’