फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: तेज गेंदबाज मिंडले पॉजिटिव, वेस्टइंडीज ने प्रशिक्षण शिविर को रोका

Sun, 23 May 2021 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया

सार

  • तेज गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले कोरोना पॉजिटिव
  • वेस्टइंडीज ने प्रशिक्षण शिविर को रोका
  • दो निगेटिव नतीजे आने तक मिंडले अपने होटल के कमरे में पृथकवास में रहेंगे
विज्ञापन
मार्क्विनो मिंडले - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमैका के तेज गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी टेस्ट टीम के अभ्यास को सप्ताहांत के लिए रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यह 26 साल का गेंदबाज दूसरी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला।

विज्ञापन


क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने रविवार को जारी बयान में कहा, 'शुक्रवार 21 मई को सेंट लूसिया में आयोजित किए जा रहे वेस्टइंडीज पुरुषों के टेस्ट टीम के अभ्यास शिविर के सभी सदस्यों के लिए पीसीआर जांच के बाद जमैका के तेज गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले को कोविड-19 की दूसरी जांच में पॉजिटिव पाया गया।' 

बयान के मुताबिक, 'सेंट लुसिया स्वास्थ्य मंत्रालय के चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार, मिंडले सीडब्ल्यूआई की मेडिकल टीम की देखरेख में जांच में दो निगेटिव नतीजे आने तक अपने होटल के कमरे में पृथकवास में रहेंगे।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'प्रशिक्षण दल और कोचिंग टीम के अन्य सभी सदस्यों का फिर से परीक्षण किया गया और उन्हें अपने कमरों में पृथकवास पर रखा गया है। सप्ताहांत के अभ्यास को रद्द कर दिया गया।' बता दें कि वेस्टइंडीज को 10 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी करनी है। यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें