फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिनी वर्ल्ड कप' से बाहर हुआ वेस्टइंडीज, बांग्लादेश की वापसी

Thu, 01 Oct 2015 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से अंदरूनी विवाद से जूझ रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को बुधवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उसकी टीम वर्ष 2017 में इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने इतिहास में पहली बार क्वालीफाई नहीं कर पाई।
विज्ञापन


लंबे समय बाद बांग्लादेश को 8 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का टिकट मिल गया है। वर्ष 1998 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है जब कैरेबियाई टीम इस प्रतियोगिता में नहीं दिखाई देगी।

दुबई से जारी सूचना के अनुसार इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड एक जून से 18 जून तक करेगा। बांग्लादेश ने अंतिम बार 2006 में भारत में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। पहली बार इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड कप के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं मिली पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज टीम को एंट्री

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश हाल में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, भारत और दक्षिण अफ्रीका से लगातार वनडे सीरीज जीतने में सफल रहा है। इसकी मदद से बांग्लादेश की टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नौवें से सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

हाल में वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम वर्ष 2006 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। वर्ष 2006 में इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हुआ था जहां वह मुख्य दौर में जगह बनाने में असफल रही थी। बांग्लादेश ने क्वालीफाइंग राउंड में पहला मैच श्रीलंका से खेला था जहां उसे 37 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी।

दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 10 विकेट से हराया था जबकि तीसरे मुकाबले में  बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 101 रन से शिकस्त दी थी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2015 थी। इस तारीख में वनडे रैंकिंग में आठ शीर्ष टीमों को इस टूर्नामेंट में प्रवेश मिलना था लेकिन कैरेबियाई टीम रैंकिंग में नौंवे स्थान पर रहने के कारण इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह नहीं बना सकी।  

रैंकिंग के अनुसार शीर्ष 8 टीमें हैं ऑस्ट्रेलिया, मौजूदा चैंपियन भारत, 1998 का विजेता दक्षिण अफ्रीका, 2000 का चैंपियन न्यूजीलैंड, 2002 का सह चैंपियन श्रीलंका, मेजबान इंग्लैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें