सीनियर महिला टीम में 15 में से तीन खिलाड़ियों को बहु वर्षीय अनुबंध मिले। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की दुनिया भर की लुभावनी फ्रेंचाइजी आधारित लीग में बढ़ती प्रतिभागिता के बीच यह घोषणा की गई है जिससे कि खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा देकर राष्ट्रीय टीम के साथ जोड़े रखा जाए। पुरुष खिलाड़ियों में शाई होप, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स जबकि महिला वर्ग में स्टेफनी टेलर को भी बहु वर्षीय अनुबंध मिले।
- बहु वर्षीय अनुबंध, पुरुष: शाई होप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स। बहु वर्षीय अनुबंध, महिला: शेमाइन कैंपबेल, हेली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर।
- एक वर्षीय अनुबंध, पुरुष: एलिक अथानाजे, क्रेग ब्रेथवेट, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, जोशुआ डा सिल्वा, केवेम हॉज, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, रोवमैन पॉवेल।
- एक वर्षीय अनुबंध, महिला: आलिया एलेन, शमिलिया कॉनेल, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, चेरी आन फ्रेजर, चिनेल हेनरी, जेइदा जेम्स, कियाना जोसेफ, अश्मिनी मुनिसर, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहरक और रशदा विलियम्स।