रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ तेज शतक लगाकर हारी बाजी को जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी डेविड मिलर ने कहा पिछली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है।
मिलन ने कहा, "सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम के पास अब भी मौका है। टीम को अभी पांच मैच और खेलने हैं, जिनमें जीत महत्वपूर्ण होगी। हमने हर मैच के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हम राजस्थान को जबरदस्त चुनौती देंगे।"
गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच पीसीए स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ सिर्फ 38 गेंद में आठ चौके और सात छक्कों के साथ 101 नाबाद रन की पारी खेलने वाली पारी के बारे डेविड मिलर ने कहा कि जरूरत के समय बनाया गया शतक टीम के काम आया। इस शतक से मेरा मनोबल बढ़ा है और बाकी मैचों में मुझे मजबूती भी देगा।
डेरेन लेहमेन (पंजाब के कोच)
कोच डेरेन लेहमेन ने बुधवार को हुई एक प्रेस वार्ता में बताया कि राजस्थान के साथ अगामी मैच में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। राजस्थान की टीम काफी मजबूत है। इनके पास राहुल द्रविड़, शेन वाटसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। हम इन खिलाड़ियों के लिए विशेष रणनीति बनाएंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ शतक जमाने वाले डेविड मिलर की तारीफ करते हुए कोच लेहमेन ने कहा कि वह इस समय पूरे लय में हैं। टीम को उम्मीद है कि वह अगले मैचों में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराएंगे। डेरेन ने कहा, टीम की प्राथमिकता है कि वह युवाओं को अधिक से अधिक मौका दे।
शॉन मार्श
रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ पिछले मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। यह कहना है पंजाब किंग्स इलेवन के शॉन मार्श का। कप्तान गिलक्रिस्ट की इंजरी के कारण पिछले मैचों में नहीं खेलने के बारे में शॉन मार्श ने कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और जल्द ही वापसी करेंगे।