राजस्थान के हाथों 4 विकेट से हार से निराश रॉयल चैलेंजर्स के कप्तानी विराट कोहली ने माना कि उनका उनकी टीम का अति उत्साहित होना भारी पड़ गया।
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम विकेट को देखकर अति उत्साहित हो गई थी और यह उन्हें महंगा पड़ा।
आईपीएल में लगातार दूसरी हार मिलने पर विराट ने कहा कि यह निराशाजनक है। हमें करीब 10 से 15 रन और बनाने चाहिए थे ताकि हमारा स्कोर विपक्षी टीम के लिए भारी होता।
जीत का श्रेय राजस्थान को देते हुए कोहली ने कहा कि राजस्थान ने शानदार बल्लेबाजी की।
कोहली ने कहा कि मैं गलत समय पर आउट हो गया। यदि टीम का कोई बल्लेबाज टिककर और 20 से 30 रन जोड़ता तो मैच का रूख ही अलग होता। यही नहीं हमने ठीक से गेंदबाजी नहीं की जिससे कई चौके पड़ गए।
आईपीएल छह में अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रही रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बंगलोर इस समय दस मैचों में छह जीतकर 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।