फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है IPL 2018 की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी, अब क्रिस गेल-केएल राहुल के लिए SRH ने बनाया खास प्लान

Thu, 19 Apr 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

IPL 2018 में गुरुवार को खेले जाने वाले 16वें मैच में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किल चुनौती होगी। जीत के रथ पर सवार सनराइजर्स हैदराबाद दोबारा पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 की पोजिशन हासिल करना चाहेगी। मगर उनकी इस राह में क्रिस गेल और केएल राहुल जैसे 2 खतरनाक खिलाड़ी रोड़ा बनकर खड़े हुए हैं। दोनों ने ही पिछले मुकाबलों में गजब का खेल दिखाया है। अगर यह जोड़ी क्रीज पर एक बार जम गई तो विपक्षी की बखिया उधेड़ते देर नहीं लगाएगी, यह बात SRH के कोच बखूबी समझते हैं, यही कारण है कि इस जोड़ी के लिए खास प्लान बनाया गया है।

विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी से किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल और केएल राहुल पर जब टॉम मूडी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। मगर हमने दोनों के लिए एक अलग प्लान बना रखा है। मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी का खेल अलग होता तो कहीं न कहीं वो विरोधी टीम के लिए खतरनाक भी होता है। हालांकि उन्होंने साफ-साफ उस खास प्लान के बारे में कुछ जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 4
टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के बारे में और बात करते हुए मूडी ने कहा कि, 'मैंने शुरू में ही अपने खिलाड़ियों से कह दिया था कि इस बार हमारे साथ डेविड वॉर्नर नहीं हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि हम पिच पर जाकर उनकी तरह खेलना शुरू कर दें। मूडी ने आगे कहा, 'सारे बल्लेबाज अलग होते हैं और सबका खेलने का स्टाइल भी अलग होता है। इस बार हमारा टॉप ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले अलग है। हमें उसी को देखते हुए इस बार के आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और टीम को मजबूत स्थिति में लाना होगा।'
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि अपने 3 मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल पर केकेआर के बाद नंबर 2 पर चल रही है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 3 मैच में 2 जीत के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। घरेल परिस्थितियों और दर्शकों के बीच इस मैच को जीतकर वो टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें