केकेआर के ट्रंप कार्ड माने जाने वाले सुनील नरेन गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए थे, उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। मगर उनके बल्ले ने आज फिर कमाल कर दिखाया। 2012 और 2014 की IPL विजेता टीम के सदस्य रहे सुनील अब एक ओपनर के तौर पर टीम के स्तंभ बन चुके हैं। पहले ही ओवर में क्रिस लिन के आउट हो जाने के बाद रॉबिन उथप्पा के साथ मिलकर उन्होंने न सिर्फ टीम को तेज शुरुआत दिलाई बल्कि 5 चौके और 1 जबरदस्त छक्के के साथ 35 रनों की उपयोगी पारी भी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा।