फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WCL 2024: युवी-भज्जी के वीडियो पर नहीं थम रहा विवाद, पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी ने जताई नाराजगी, मांगनी पड़ी माफी

Mon, 15 Jul 2024 08:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दरअसल, विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब जीतने के बाद युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह को मजाकिया अंदाज में लंगड़ाते हुए जीत का जश्न मनाते देखा गया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
युवी-भज्जी-रैना - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवराज सिंह की अगुवाई में इंडिया चैंपियंस ने शनिवार को विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का खिताब जीता। भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच रनों से हराया। इस मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। हालांकि, जीत की खुशी मनाते हुए वह कुछ ऐसा कर बैठे जिसको लेकर अब विवाद छिड़ गया है। उन पर कथित तौर पर दिव्यांगों का मजाक बनाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos

युवी-रैना और भज्जी का वीडियो वायरल
दरअसल, विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब जीतने के बाद युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह को मजाकिया अंदाज में लंगड़ाते हुए जीत का जश्न मनाते देखा गया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने नाराजगी जताई है।


पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी ने जताई नाराजगी

मानसी का मानना है कि रैना-युवी और भज्जी दिव्यांगजनों का मजाक उड़ा रहे हैं। मानसी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "आप जैसे क्रिकेट स्टार्स से जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है। प्लीज ऐसे लोगों का मजाक मत उड़ाइए जो दिव्यांग हैं। यह मजाक नहीं है।" मानसी ने इस वीडियो को अपमानजनक बताया। 


हरभजन सिंह ने मांगी माफी

इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद हरभजन सिंह ने माफी मांगी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से इस वीडियो को डिलीट करते हुए साफ किया कि भारतीय खिलाड़ियों ने किसी को भी आहत करने की मंशा से यह वीडियो नहीं बनाई थी। उन्होंने लिखा, "हमने किसी को भी आहत करने की मंशा से ये वीडियो साझा नहीं की थी। हमने सिर्फ ये जाहिर किया था कि 15 दिन लगातार खेलने के बाद हमारा शरीर किस तरह से रिफ्लैक्ट कर रहा था। हमने किसी का अपमान नहीं किया, लेकिन किसी को लगता है कि हमने गलत किया तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।"
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत दर्ज
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कथित रूप से दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। राष्ट्रीय दिव्यांगजन रोजगार संवर्धन केंद्र (एनसीपीईडीपी) के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने नई दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमर कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की आगे की जांच के लिए इसे जिले के साइबर सेल के साथ साझा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें