महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल मैच को देखने पहुंचीं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (14 नवंबर) को भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 71 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने चौका लगाया तो सारा ने ताली भी बजाई।
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
10वें ओवर में शुभमन गिल लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने जैसे ही चौका लगाया कैमरामैन ने सारा तेंदुलकर की तरफ फोकस किया। स्क्रीन पर सारा दिखाई देने लगीं। वह शुभमन गिल के चौके से खुशकर ताली बजा रही थीं। सारा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी स्टेडियम में नजर आई थीं। सारा ने तब भी वानखेड़े स्टेडियम में शुभमन गिल के तालियां बजाई थीं।
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आती रहती हैं, लेकिन अभी दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।