फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2023: रोहित-कोहली का डराने वाला रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में दोनों हुए हैं फेल; जानें सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Wed, 15 Nov 2023 01:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित और कोहली ने लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसा नहीं है कि इसी बार रोहित और कोहली का बल्ला विश्व कप में चला है। दोनों ने इससे पहले भी रन बरसाए हैं, लेकिन सेमीफाइनल में उनका बल्ला नहीं चला है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली बार 2019 में भी सेमीफाइनल मैच खेला गया था तब टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। उस समय प्लेइंग-11 में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी थे। दोनों बल्लेबाज फेल हो गए थे और टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। कोहली और रोहित का रिकॉर्ड सेमीफाइनल मैच काफी खराब रहा है और यह टीम इंडिया के लिए चिंता की बात है।
विज्ञापन


विराट ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम नौ मैचों में 594 रन हैं। वहीं, कप्तान रोहित ने इतने ही मैचों में 503 रन बनाए हैं। दोनों ने लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसा नहीं है कि इसी बार रोहित और कोहली का बल्ला विश्व कप में चला है। दोनों ने इससे पहले भी रन बरसाए हैं, लेकिन सेमीफाइनल में उनका बल्ला नहीं चला है।

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
नॉकआउट में नहीं चला विराट का बल्ला
विराट का यह चौथा विश्व कप है। उन्होंने 2011 में नौ मैचों में 282 रन, 2015 में आठ मैचों में 305 रन और 2019 में नौ मैचों में 443 रन बनाए थे। इन तीनों विश्व कप में कोहली ने लीग राउंड में तो रन बरसाए थे, लेकिन नॉकआउट में वह असफल रहे थे। 2011 विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में विराट ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ 24 रन ही बना पाए थे। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नौ और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन बनाकर आउट हुए थे। 2015 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने तीन और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाए थे। उसके बाद 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी एक रन ही बना पाए थे।

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दो सेमीफाइनल मैच में रोहित भी फेल
रोहित शर्मा का यह तीसरा विश्व कप है। 2015 विश्व कप में रोहित शर्मा ने आठ मैचों में 330 रन बनाए। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 137 रन जरूर बनाए थे, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने सिर्फ 34 रन बना पाए थे। इसके बाद 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रन ही बना पाए थे। ऐसे में हिटमैन दो सेमीफाइनल की कड़वी यादों को भुलाकर इस बार रन बरसाना चाहेंगे।

रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा टीम में शामिल बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में प्रदर्शन
रोहित और कोहली को छोड़ दें तो मौजूदा भारतीय टीम में सिर्फ रवींद्र जडेजा ही हैं, जिन्होंने दो सेमीफाइनल मैच खेले हैं। उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 और 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 रन बनाए थे। पिछली बार वह टीम को जीत के करीब ले गए थे, लेकिन मैच को फिनिश नहीं कर पाए थे। जडेजा के अलावा केएल राहुल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को भी सेमीफाइनल खेलने का अनुभव है। राहुल ने 2019 के सेमीफाइनल में सिर्फ एक रन बनाए थे। 2015 में अश्विन ने पांच और मोहम्मद शमी ने नाबाद एक रन बनाए थे। बुमराह 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता खोले बगैर नाबाद रहे थे।
विज्ञापन

सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में भारत के लिए उच्चतम रन बनाने वाले बल्लेबाज
विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले से सिर्फ एक शतक निकला है। 2003 विश्व कप में सौरव गांगुली ने केन्या के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई बनाई थी। 2011 में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ 85 रन बनाए थे। वहीं, 2003 में केन्या के खिलाफ उन्होंने 83 रन बनाए थे।

सेमीफाइनल में भारत के सर्वोच्च स्कोरर
बल्लेबाज साल खिलाफ रन
सौरव गांगुली 2003 केन्या 111*
सचिन तेंदुलकर 2011 पाकिस्तान 85
सचिन तेंदुलकर 2003 केन्या 83
रवींद्र जडेजा 2019 न्यूजीलैंड 77
सचिन तेंदुलकर 1996 श्रीलंका 65
महेंद्र सिंह धोनी 2015 ऑस्ट्रेलिया 65
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1987 इंग्लैंड 64
यशपाल शर्मा 1983 इंग्लैंड 61
संदीप पाटिल 1983 इंग्लैंड 51*
महेंद्र सिंह धोनी 2019 न्यूजीलैंड 50
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें