फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, कहा- सेमीफाइनल में टीम पर होगा दबाव

Mon, 13 Nov 2023 04:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व कप में अब तीन मैच बाकी हैं। भारत को 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने ही हराया था। टीम इंडिया की नजर बदला लेने पर है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप के 45वें और आखिरी लीग मैच में 160 रन से शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। टूर्नामेंट में लगातार नौ जीत के बाद बावजूद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को यह स्वीकारने में कोई झिझक नहीं है, लेकिन सेमीफाइनल मैच में कुछ भी हो सकता है। उनका मानना है कि बड़े मैचों का दबाव अलग होता है।
विज्ञापन


नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद राहुल द्रविड़ ने कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी टीम का सेमीफाइनल मैच एक उच्च दबाव वाला खेल होगा। नौ लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद भी जीत की कोई गारंटी नहीं है। द्रविड़ ने कहा, "अगर मैं कहूं कि सेमीफाइनल का कोई दबाव नहीं होगा तो यह प्रामाणिक नहीं होगा। आपके पास क्रिकेट के किसी भी खेल को जीतने की कोई गारंटी नहीं है। आप जो कर सकते हैं वह अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी करना है और हम ऐसा कर रहे हैं।"

न्यूजीलैंड से बदला लेने उतरेगा भारत
विश्व कप में अब तीन मैच बाकी हैं। भारत को 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने ही हराया था। टीम इंडिया की नजर बदला लेने पर है। द्रविड़ ने कहा, ''जब अच्छा चल रहा होता है तो सबको अच्छा लगता है। एक मैच हारने के बाद सब यही कहते हैं कि आप कुछ नहीं जानते।'' वह इस बात से विशेष रूप से खुश थे कि श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट के अंत में किस तरह से निरंतरता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


द्रविड़ ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ
द्रविड़ ने कहा, "श्रेयस अय्यर हमारे मध्यक्रम की रीढ़ हैं और हम सभी जानते हैं कि पिछले 10 वर्षों से हमारे लिए नंबर चार पर एक अच्छा बल्लेबाज ढूंढना कितना कठिन रहा है।" रोहित की टीम 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और पहले सेमीफाइनल में 15 नवंबर को मुंबई में चौथे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय कोच ने कहा, "हमने इन नौ मैचों में जिस तरह से खेला है, उससे बहुत खुश हैं। पहले मैच से लेकर अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा।"

भारत के अभियान का सबसे अच्छा पहलू टीम का एकजुट होकर प्रदर्शन करना रहा है। सभी ग्यारह खिलाड़ियों ने किसी न किसी मौके पर अपना योगदान दिया है। द्रविड़ ने कहा, "विभिन्न खिलाड़ियों ने आगे आकर अपना हाथ बढ़ाया और काम किया। हर कोई जिम्मेदारी लेना चाहता था।"

रोहित ने कहा- एक समय में एक मैच पर ध्यान
दूसरी ओर, कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ''हमने टूर्नामेंट में लगातार चार मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत की और फिर हमें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और स्पिनरों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया। उनकी टीम ने कभी भी बहुत आगे नहीं देखा और एक समय में एक ही मैच जीतने पर ध्यान है। यह एक लंबा टूर्नामेंट है, अगर हम पूरी तरह से आगे बढ़ें तो इसमें कुल 11 मैच होंगे।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें