न्यूनतम स्कोर
वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर 280 है, जो 2017 में आया था। इस मैदान पर किसी भी टीम के खिलाफ भारत का सबसे कम स्कोर 165/10 है, जो 1989 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया गया था। उस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड 2011 में श्रीलंका के खिलाफ 153/10 का स्कोर ही खड़ा कर सका था। सभी टीमों की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम में सबसे कम स्कोर श्रीलंका ने इसी विश्व कप में भारत के खिलाफ बनाया था। लंकाई टीम उस मैच में 55 रन पर आउट हो गई थी।
सबसे ज्यादा रन
सचिन तेंदुलकर वानखेड़े स्टेडियम में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 11 मैचों में 41.36 की औसत से 455 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मैदान पर एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने यहां तीन मैचों में 202 रन बनाए हैं। उनके नाम इस मैदान पर दो अर्धशतक हैं।
सचिन का वनडे में दोहरा शतक
- फोटो : सोशल मीडिया