फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे टेस्ट के लिए लौट सकते हैं वाटसन

Fri, 15 Mar 2013 06:34 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान शेन वाटसन ने अपने तेवर नरम करते हुए एशेज सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध बताया है और वह भारत के खिलाफ चौथा टेस्ट खेलने भी लौट सकते हैं।
विज्ञापन


वाटसन दिल्ली टेस्ट के लिए लौटने की सोच रहे हैं। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह चौथा टेस्ट खेल सकते हैं। वह अगले तीन चार दिन अपनी पत्नी ली और नवजात बच्चे के साथ बिताएंगे।

गौरतलब है कि वाटसन, पेसर जेम्स पैटिनसन और मिचेल जानसन, बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को टीम प्रबंधन के आदेश नहीं मानने के लिए तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन


सिडनी में वाटसन ने कहा था कि वह इस फैसले पर पूरी तरह स्तब्ध हैं और टेस्ट में अपने भविष्य पर विचार करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर पैट होवार्ड ने कहा दिया था कि वाटसन कभी कभार ही टीम में लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें