फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर कोरोना संक्रमित, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेने पर संशय

Tue, 11 Jan 2022 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय दल में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय दल में शामिल किया गया था। हालांंकि, अब सुंदर के संक्रमित आने के बाद उनके वनडे सीरीज खेलने पर संशय की स्थिति बन गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह दक्षिण अफ्रीका रवाना नहीं होंगे। हालांकि, सुंदर के संंक्रमित होने पर बीसीसीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है। 

विज्ञापन


22 साल का यह स्पिनर बुधवार को बाकी खिलाड़ियों के साथ केपटाउन के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन अब उन्हें दक्षिण अफ्रीका जाने से रोका जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए थे। संक्रमित पाए जाने के वक्त वह बेंगलुरु में थे और मुंबई में बाकी खिलाड़ियों के साथ नहीं जुड़े थे। टीम मुंबई से ही बुधवार सुबह केपटाउन के लिए रवाना होने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। बोर्ड के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि सुंदर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में सुंदर के अलावा दो और स्पिनर हैं। इसमें युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं।
विज्ञापन


सुंदर पिछले 10 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला मैच मार्च 2021 में खेला था। इसके बाद वह चोटिल हो गए थे। हाल ही में उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु टीम में शामिल किया गया था। इसमें अच्छे प्रदर्शन के बाद सुंदर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन


वनडे सीरीज के लिए टीम इंंडिया:
बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ईशान किशन
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर
स्पिनर: युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज 

वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें