फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकी दो टेस्ट के लिए कोवान पर भरोसा करें: वार्नर

Mon, 11 Mar 2013 06:30 PM IST
चंडीगढ़/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर ने अपने साथी ओपनर एड कोवान का बचाव किया है। उनका कहना है कि चयनकर्ताओं को उसके लाचार प्रदर्शन के बावजूद भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बाकी दो टेस्ट के लिए उस पर भरोसा रखना चाहिए।
विज्ञापन


कोवान ने अब तक हुए दो टेस्ट में 27.25 की औसत से 109 रन बनाए हैं, जिसमें कोई भी अर्धशतक शामिल नहीं है। वार्नर ने कहा कि कोवान जैसे बल्लेबाज को हटाने से काफी नुकसान होगा। वह एक अच्छा बल्लेबाज है।

बकौल वार्नर, ‘मेरी और कोवान की जोड़ी पिछले 12 माह से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के बाहर उसके खेल में गिरावट शुरू हुई। यहां भारत में हालात कठिन हैं। वार्नर ने अपने साथी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी जोड़ी एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें