फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कभी दोस्त बन पाएंगे गौतम गंभीर-शाहिद अफरीदी, पाक कोच वकार ने दी सुलह की सलाह

Mon, 01 Jun 2020 05:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार युनूस ने क्रिकेट टीम के अपने पूर्व साथी शाहिद अफरीदी और भारतीय के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से सोशल मीडिया पर लंबे समय से चली आ रही खींचातानी को खत्म कर ‘समझदारी से बात करने’ की अपील की।

विज्ञापन

2 of 7
गौतम गंभीर शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर और अफरीदी के बीच सोशल मीडिया पर राजनीति से लेकर क्रिकेट करियर तक के विषयों पर लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ शब्दों के बाण चल रहे है। अपनी आत्मकथा में भी अफरीदी ने गंभीर पर कटाक्ष करते हुए लिखा था, 'वह ऐसे बर्ताव करते है जैसे उनमें डॉन ब्रैडमैन और जेम्स बॉन्ड वाले गुण हो। उनका रवैया आक्रामक रहता है, लेकिन उनके रिकॉर्ड अच्छे नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social Media
गंभीर ने इसके जवाब में कहा था कि वह अफरीदी को खुद ही मनोचिकित्सक के पास ले जाएंगे। वकार ने ‘ग्लोफैंस’ द्वारा आयोजित ‘क्यू20’ कार्यक्रम में कहा, ‘गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही है। मुझे लगता है कि दोनों को होशियार, समझदार और शांत होने की जरूरत है।’

4 of 7
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी - फोटो : ट्विटर
सोशल मीडिया पर दोनों की तीखी प्रतिक्रियाओं पर नजर रखने वाले वकार ने कहा सलाह दी कि दोनों को मिल कर इस मुद्दे को सुलझा चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर अगर आप ऐसा करते हैं, तो लोग इसे पसंद करेंगे, इसका मजा लेंगे। मुझे लगता है कि वे दोनों को समझदारी से काम लेने की जरूरत है।’
विज्ञापन

5 of 7
शाहिद अफरीद के बयान के बाद बवाल - फोटो : ट्विटर
अफरीदी ने पिछले महीने कश्मीर और प्रधानमंत्री के खिलाफ भारत विरोधी टिप्पणी की थी, जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ियों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने उनसे संबंध तोड़ लिया। इससे से पहले पंजाब के दोनों खिलाड़ियों ने अफरीदी के एनजीओ को समर्थन दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
वकार ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारत और पाकिस्तान को नियमित तौर पर द्विपक्षीय श्रृंखला खेलनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर आप दोनों देशों के लोगों से पूछेंगे कि क्या पाकिस्तान और भारत को एक-दूसरे का खिलाफ खेलना चाहिए। लगभग 95 प्रतिशत लोगा इससे सहमत होंगे कि इन दोनों के बीच क्रिकेट खेला जाना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
इस पूर्व तेज गेंदबाज को उम्मीद है कि दोनों देश निकट भविष्य में द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलेंगे। ये मुकाबलें कहा खेले जाएंगे यह नहीं पता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह पाकिस्तान या भारत में होगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें