फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRS को लेकर मैदान में मैथ्यू और जडेजा की हुई भिड़ंत, अश्विन पहुंचे समझाने

Mon, 27 Mar 2017 07:34 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेेस्ट सीरीज अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच गई। सीरीज के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच लगातार नोक-झोंक होती रही। धर्मशाला टेस्ट भी इससे अछूता कैसे रहता यहां भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक हो ही गई। 
विज्ञापन


चौथे और सीरीज के आखिरी टेस्ट के पहले दो दिन किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ लेकिन, तीसरे दिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने घुटने टेक रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड रविंद्र जडेजा से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।  अश्विन ने दोनों के बीच आकर मामले को शांत किया।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 32वें ओवर में ग्लेन मैक्सवैल को दक्षिण अफ्रीकी अंपायर मरे इरेसमस ने एलबीडबल्यू  करार दिया, लेकिन मैक्सवेल ने डीआरस का सहारा लेते हुए अपांयर के निर्णय को चुनौती दी। इसके बाद  तीसरे अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया।  यहां तक सब ठीक हुआ।
विज्ञापन


लेकिन आउट होने के बाद  जब मैक्सवेल पवेलियन की तरफ वापस लौट रहे थे। तब  दूसरे छोर पर खड़े मैथ्यू वेड ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बहस  करनी शुरू कर दी।  वह जडेजा से उलझ रहे थे। मैदान पर अपने आक्रामक तेेवरों के लिए जाने-जाने वाले जडेजा बराबरी के साथ जडेजा को जवाब दे रहे थे। इस बीच अश्विन ने बीच-बचाव करते हुए मामले को  शांत किया। लेकिन इस वाकये में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के चेहरे पर हार के कगार पर पहुंचने की निराशा साफ दिखाई दे रही थी। 

क्रीज पर वापस लौटने के बाद भी वेड शांत नहीं हुए और पास में फील्डिंग कर रहे  मुरली विजय से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद अंपायरों ने कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और जडेजा को बुलाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें