फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के हेड कोच मामले पर सहवाग ने साधी चुप्पी!

Tue, 18 Jul 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
विज्ञापन
भारतीय टीम के हेड कोच की नियुक्ति से जुड़े सवाल पर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने चुप्पी साध ली है। मंगलवार को उन्होंने यहां इससे जुड़े सवालों को टालने की कोशिश की। सहवाग उन उम्मीदवारों में शामिल थे जिन्होंने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाहकार समिति के समक्ष इंटरव्यू दिया था।
विज्ञापन


अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सहवाग से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें अलग से बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के बारे में बताया गया था तो उन्होंने कहा कि यदि आप मुझसे ‘उम्मीद इंडिया’ (टीवी शो जिसका वीरू प्रचार कर रहे हैं) के बारे में पूछोगे तो मैं जरूर जवाब दूंगा। शुक्रिया।

सहवाग ने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में खेलने वाले भारतीय एथलीटों के संघर्ष और मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की ।  उन्होंने कहा कि इन एथलीटों के संघर्ष के सामने मेरा संघर्ष कुछ नहीं है। क्रिकेट की हर जगह सुविधाएं हैं। दिल्ली में एक हजार अकादमियां हैं। कुछ एथलीटों जिनका सहवाग ने इस टीवी शो के लिए इंटरव्यू किया है उनमें महिला पहलवान साक्षी मलिक और रोअर दत्तू भोकनल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें