जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी और आतंकी की हालात पर केन्द्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में लिखित रिपोर्ट पेश किया। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 2016 के मुकाबले जुलाई 2017 तक पत्थरबाजी में कमी आई है। साथ ही मंत्रालय ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2016 में पत्थरबाजी की 2808 घटनाएं सामने आईं थी, जबकि 2017 में अबतक 664 घटनाएं हुई है।
Stone pelting incidents in J&K down to 664 in 2017 (till 9 July) from 2808 in 2016: Home Ministry's written response in Lok Sabha
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
गृह मंत्रालय ने रिपोर्टस के जरिये कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंसा की घटनाएं 2016 में 322 थी, जो 2017 में 9 जुलाई तक 172 हुई। वहीं, गृह मंत्रालय ने आतंकी घटनाओं को लेकर कहा कि 2017 में 9 जुलाई तक आतंकी घटनाओं में 38 सुरक्षाकर्मी और 12 नागरिकों की मौत हुई है। जबकि 95 आतंकी मारे गए हैं।
12 civilians,38 security personnel lost their lives in terrorist attacks in '17 (till 9 Jul).95 terrorists gunned down in J&K: MHA #LokSabha
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
बता दें कि पिछले सालों से जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले होते आए हैं। वहीं, हाल ही में जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में अमरानाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार और वहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी सख्त हो गई है। हालांकि इस मामले में पिछले शनिवार, 15 जुलाई को जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की और राज्य की ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। साथ ही मुफ्ती ने कहा कि राज्य में बाहरी ताकतें भी परेशानियां पैदा कर रही हैं।