फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC FINAL: रोहित और बोल्ट के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, शुरुआती 10 ओवर्स रहना होगा सतर्क

Sat, 12 Jun 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित के लिए इंग्लैंड के परिस्थितियों में पारी आगाज करने का पहला मौका होगा, हालांकि उन्हें 2014 में टेस्ट खेलने के अनुभव से निश्चित रूप से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का ट्रेंट बोल्ट की अंदर आती गेंदों को खेलना दिलचस्प मुकाबला होगा। टेस्ट क्रिकेट में पारी के आगाज को फिर से परिभाषित करने वाले सहवाग को लगता है कि रोहित की काबिलियत और शीर्ष क्रम में उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए निश्चित रूप से वह इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में सफलता हासिल करेंगे। बता दें कि डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला 18 जून से साउथम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है।

विज्ञापन


सहवाग ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की जोड़ी भारतीयों के लिये काफी चुनौतियां पेश करेगी। वे दोनों तरीकों से गेंद को मूव कर सकते हैं और साझेदारी में गेंदबाजी करते हुए भी काफी शानदार हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं बोल्ट बनाम रोहित शर्मा के बीच मुकाबला देखना चाहूंगा। अगर रोहित क्रीज पर जम जाते हैं और बोल्ट के शुरूआती स्पैल को खेलते हैं तो इसे देखना अद्भुत होगा।'

विज्ञापन

रोहित के लिए इंग्लैंड के परिस्थितियों में पारी आगाज करने का पहला मौका होगा, हालांकि उन्हें 2014 में टेस्ट खेलने के अनुभव से निश्चित रूप से मदद मिलेगी। लंबे प्रारूप में भारत के शानदार मैच विजेताओं में से एक सहवाग ने कहा, 'रोहित शानदार बल्लेबाज हैं और वह पहले भी (2014) में इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं इसलिए मुझे लगता है कि वह काफी अच्छी तरह से गेंदबाजों का सामना करेंगे जैसा कि हमने हाल में देखा जब उन्होंने बल्लेबाजी का आगाज किया था। इसमें कोई शक नहीं कि वह इस बार इंग्लैंड में रन जुटाएंगे।'

सहवाग ने कहा, 'निश्चित रूप से किसी भी सलामी बल्लेबाज की तरह उन्हें पहले 10 ओवरों में काफी सतर्क रहना होगा और परिस्थितियों को समझने के लिए नई गेंद को खेलना होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें अपने स्ट्रोक्स खेलने का मौका मिलेगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें