टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में आशीष नेहरा के चयन पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। सहवाग ने कहा है कि जब सचिन तेंदुलकर 40 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं तो 38 साल के आशीष नेहरा के खेलने में क्या परेशानी है।
फिट खिलाड़ी किसी भी उम्र तक खेल सकता है
आशीष नेहरा
सहवाग ने नेहरा का बचाव करते हुए कहा है कि वह फिट हैं। फिट खिलाड़ी किसी भी उम्र तक खेल सकता है। सहवाग से जब पूछा गया कि नेहरा 2020 में होने वाले टी-20 टीम की रणनीति का हिस्सा हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि विश्व कप खेलने के लिए उम्र कोई वजह हो सकती है। अगर नेहरा फिट हैं और किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट ले सकते हैं तो उनके विश्व कप में खेलने पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
जयसूर्या-सचिन की तरह नेहरा भी खेल सकते हैं
आशीष नेहरा
- फोटो : IPL
सहवाग ने कहा कि क्रिकेट में सनथ जयसूर्या 42 साल की उम्र तक खेले हैं। सचिन 40 साल तक की उम्र तक क्रिकेट खेलते रहे। जब यह खिलाड़ी खेल सकते हैं तो नेहरा क्यों नहीं खेल सकते।
जो फिट है वह हिट है
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
सहवाग ने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए फिटनेस ही मंत्र होना चाहिए। अगर खिलाड़ी फिट है तो हिट है। सहवाग ने कहा कि अभी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं। फिट रहना ही आपकी सफलता का मूल मंत्र है।
शनिवार से टी-20 सीरीज शुरू होनी है
विराट कोहली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार से रांची में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया वन डे सीरीज में 4-1 से हार गया है। टी-20 सीरीज में वह टीम इंडिया से अपनी हार का बदला लेना चाहेगा।