ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक भी शतक नहीं लगा पाए। विराट कोहली कोलकाता के दूसरे वन डे में 92 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोलकाता में शतक पूरा कर लेते तो वह ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को शतकों के मामले में पीछे छोड़ देते। पोंटिंग और कोहली के नाम वन डे में अभी 30-30 शतक दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने 0, 92, 28, 21 और 39 के स्कोर के साथ कुल 180 रन बनाए थे।
सहवाग हैं विराट से 'परेशान'
विरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग कोहली का 92 रन पर आउट होना 'परेशान' कर गया। सहवाग इसलिए निराश हैं क्योंकि विराट सिंगल रन लेने के चक्कर में अपना विकेट गंवा कर रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।
विराट थर्ड मैन पर सिंगल लेने के फेर में आउट हुए
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
कोलकाता में विराट कोहली 92 रन पर खेल रहे थे। तभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कूल्टर नाइल की एक औसत गेंद को वह थर्डमैन में कट कर सिंगल लेना चाहे और गेंद विकेट को लग गई। अगर विराट कोहली 99 रन पर इस तरह का रन लेते तो वह एक हद तक ठीक भी होता। लेकिन 8 रन पहले ही कोहली द्वारा सिंगल लेकर रक्षात्मक बल्लेबाजी करने पर सहवाग थोड़े नाराज दिखे।
सहवाग ने फिर सचिन की उस बात को किया याद
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ScoopWhoop
कोलकाता के बाद बेंगलुरू के चौथे वन डे में भी अहम मौके पर विराट नाइल की ही गेंद को थर्डमैन में कट कर सिंगल रन लेना चाहे और गेंद उनके विकेट से जा टकराई। विराट यहां भी कोलकाता की तरह आउट हो गए। विराट के सस्ते में आउट होने के बाद टीम इंडिया मैच हार गई। विराट के सिंगल के चक्कर में इस तरह अपना अहम विकेट गंवाने पर सहवाग ने सचिन तेंदुलकर की उस बात को याद किया जो मास्टर ब्लास्टर ने कभी कही थी। सचिन ने कहा था कि बड़ी पारी के दौरान अहम मौकों पर सिंगल लेकर विकेट गंवाना नहीं चाहिए।
सहवाग को है उम्मीद विराट का बल्ला फिर से रन उगलेगा
विराट कोहली
- फोटो : Twitter
सहवाग ने कहा कि विराट कोहली ज्यादा समय तक आउट ऑफ फार्म नहीं रह सकते। वह न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 6 वन डे मैचों में शतक जड़ कर रिकी पोंटिंग को पीछे कर देंगे। सहवाग ने उम्मीद जताई है कि टी-20 सीरीज में भी विराट कोहली रन बनाएंगे। 7 अक्टूबर से रांची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है।