गुरुग्राम की संपत्ति की GPA दी भाई को
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले 14 अक्तूबर 2025 को विराट कोहली गुरुग्राम के वजीराबाद तहसील कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपनी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) का ट्रांसफर आधिकारिक तौर पर भाई विकास कोहली के नाम किया। विराट ने सभी जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और इस प्रक्रिया को विधिवत पूरा किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यालय के कर्मचारियों के लिए यह क्षण यादगार रहा। उन्होंने विराट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी लिए। ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले समय निकालकर यह प्रक्रिया पूरी करना विराट के लिए प्राथमिकता में था, जो यह दर्शाता है कि वे अपने पारिवारिक और कानूनी दायित्वों को कितनी गंभीरता से निभाते हैं।