फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, विराट ने गेल को क्यों बताया 'यूनिवर्स बॉस'

Wed, 19 Apr 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
क्रिस गेल
विज्ञापन
बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को दिए गए एक इंटरव्यू में क्रिकेट से संबंधित कई रोचक बातें साझा की हैं।राजकोट में आरसीबी और गुजरात लॉयंस के बीच खेले गए मुकाबले में कल क्रिस गेल ने टी-20 में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले दस हजारी खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले राजकोट से करीब 200 किलोमीटर दूर अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने 1987 में खेले गए मैच में मील का पत्थर साबित हुए थे। उन्होंने उसी मैच में टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। गावस्कर ने टेस्ट मैच में तो सचिन तेंदुलकर वनडे में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। लेकिन 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने कम से कम ओवर वाले प्रारूप टी-20 के महानायक बन गए हैं।  

उन्होंने आईपीएल-10 के गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गेल ने अपने दस हजार रन पूरे करने के लिए  743 छक्के और 769 चौकों की मदद से 7,534 रन बनाए हैं। गेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए मैच में कल सात छक्के और पांच चौकों की मदद से 38 गेंदों में 77 रन की पारी खेली। वह टी-20 में दस शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


मैच के बाद विराट ने गेल से लिए गए इंटरव्यू में पूछा  मेरे साथ पारी खोलने का अनुभव कैसा रहा? इसके जवाब में गेल ने कहा कि आपके साथ खेलने में बहुत मजा आता है। आपके साथ खेलने में एक छोर पर आसानी से अपने वास्तविक रूप में खेलने का मौका मिलता है। एक छोर पर आप स्कोर  को मेनटेन रखते हैं। आपने अपने करियर में अभी तक बहुत कुछ हासिल किया है। गेल ने गंभीरता के साथ कहा और मैं आपको दिल से चाहता हूं। 

एक अन्य सवाल में विराट यह टी -20 में हमारी एक रिकॉर्ड 100 वी शतकीय साझेदारी थी। आपने 40 की औसत से 10,000 रन पूरे किए हैं, जिसमें आपका  149 का स्टाइक रेट और 18 सेंचुरी शामिल हैं। आपके साथ इतना फ्रैंक होने का मेरा विशेषाधिकार है। आपने इतने सालों तक 'यूनिवर्स बॉस' के पद को सफलता पूर्वक कायम कर रखा है। 

जवाब में गेल ने कहा कि 10000 रन बनाने और आपके साथ उस पल को साझा करना मेरे लिए शानदार है। हमने साथ में बहुत साझेदारी की हैं और यह सचमुच महान है इसके अलावा, आरसीबी की ओर से खेलना शानदार है। आपके साथ ड्रेसिंग रूम को साझा करना मेरे लिए विशेष है। यह अच्छा है कि हमारे पास कई प्रतिभाएं हैं, जो बहुत युवा हैं और यह अच्छा मजेदार है। 
विज्ञापन










 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें