फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 1st ODI: विराट कोहली की मांसपेशियों में खिंचाव, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से हो सकते हैं बाहर

Mon, 11 Jul 2022 09:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के बाद नॉटिंघम से लंदन तक टीम बस में नहीं गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने ऐसा मेडिकल चेक-अप को ध्यान में रखते हुए किया था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। विराट कोहली मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पहले वनडे से बाहर हो सकते हैं। उन्हें यह चोट तीसरे टी-20 के दौरान लगी थी। 
विज्ञापन

तीसरे टी-20 में लगी थी चोट

बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि विराट को इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में ग्रोइन इंजरी हुई है। इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्हें ये चोट बल्लेबाजी के दौरान लगी या फील्डिंग के दौरान लगी। काफी हद तक चांसेज हैं कि पहले वनडे में विराट नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम की जरूरत है।

India vs England, 2nd T20I: Virat Kohli Dances With Edgbaston Crowd. Watch  | Cricket News

टीम बस से लंदन नहीं गए

कोहली ने तीसरे टी-20 के बाद टीम बस में यात्रा नहीं की थी। वह नॉटिंघम से लंदन तक टीम बस में नहीं गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने ऐसा मेडिकल चेक अप को ध्यान में रखते हुए किया था। सोमवार को सिर्फ शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने लंदन के ओवल मैदान पर नेट सेशन में हिस्सा लिया था। 

टीम से बाहर करने की हो रही मांग

कोहली को चोट लगने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी स्क्वॉड चुनने में देरी हो सकती है। टीम की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। इससे पहले कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व महान खिलाड़ियों ने खराब फॉर्म में चल रहे कोहली को दीपक हुड्डा की जगह टी-20 टीम में शामिल किए जाने पर सवाल खड़े किए थे। 

कप्तान रोहित ने किया है समर्थन

हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे टी-20 के बाद कोहली का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि कोई खिलाड़ी काबिल है या नहीं, यह एक दो साल में उसके प्रदर्शन पर आंका नहीं जा सकता। कोहली ने दशकों तक टीम इंडिया के लिए खूब रन बनाए हैं और मैच जिताए हैं। ऐसे में सिर्फ कुछ एक प्रदर्शन पर उन पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे से मांगा है आराम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम मांगा है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया जाता है या नहीं। इंग्लैंड के खिलाफ दो टी-20 में विराट ने एक रन और 11 रन की पारियां खेली थीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें