फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Test Captaincy: कोहली के बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट के 'विराट' रिकार्ड्स, एक से बढ़कर एक हैं उपलब्धियां

Sat, 15 Jan 2022 07:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के एक दिन बाद ही 33 वर्षीय विराट ने यह बड़ा एलान किया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के एक दिन बाद ही 33 वर्षीय विराट ने यह बड़ा एलान किया। उन्होंने अचानक से टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया है। विराट इस फैसले के बाद किसी भी प्रारूप में टीम के कप्तान नहीं रह गए हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कप्तान के तौर पर विराट के टेस्ट करियर की कुछ उपलब्धियों और रिकार्ड्स पर।

विज्ञापन

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया। टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले। विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 का रहा जो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों से अधिक है। 
 
भारत के टॉप पांच टेस्ट कप्तान
कप्तान कब से कब तक मैच जीते हारे ड्रॉ
विराट कोहली 2014-2022 68 40 17 11
महेंद्र सिंह धोनी 2008-2014 60 27 18 15
सौरव गांगुली 2000-2005 49 21 13 15
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990-1999 47 14 14 19
सुनील गावस्कर 1976-1985 47 9 8 30

विराट के बतौर कप्तान बल्लेबाजी रिकॉर्ड 

विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में भी अपना लोहा मनवाया। उन्होंने पिछले कुछ समय से संघर्ष करने के बावजूद 113 पारियों में 54.80 की औसत से 5,864 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। 

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर

विराट कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने के मामले में भारत के शीर्ष और दुनियाभर में छठे नंबर पर हैं। उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर, न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड हैं। 
 
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट
कप्तान कब से कब तक मैच जीत हारे टाई ड्रॉ
ग्रीम स्मिथ (ICC/SA) 2003-2014 109 53 29 0 27
एलेन बॉर्डर (AUS) 1984-1994 93 32 22 1 38
स्टीफन फ्लेमिंग (NZ) 1997-2006 80 28 27 0 25
रिकी पोंटिंग (AUS) 2004-2010 77 48 16 0 13
क्लाइव लॉयड (WI) 1974-1985 74 36 12 0 26
विराट कोहली (INDIA) 2014-2022 68 40 17 0 11
 

सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में कोहली चौथे नंबर पर

 
कप्तान कब से कब तक मैच जीते हारे ड्रॉ
ग्रीम स्मिथ  2003-2014 109 53 29 27
रिकी पोंटिंग 2004-2010 77 48 16 13
स्टीव वॉ 1999-2004 57 41 9 7
विराट कोहली 2014-2022 68 40 17 11
क्लाइव लॉयड 1974-1985 74 36 12 26

दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान 

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सबसे पहले टीम इंडिया ने 2018 दौरे पर वांडरर्स टेस्ट जीता था और इसके बाद पिछले साल 2021 में सेंचुरियन में दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका को हराया।  

दो बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान 

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दो बार बॉक्सिंग डे टेस्ट में बाजी मारी। सबसे पहले 2018 में भारत ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इसके बाद 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की।   
विज्ञापन

सेना देशों में सर्वाधिक जीत वाले एशियाई कप्तान

विराट कोहली सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक सात टेस्ट मैच जीतने वाले एशियाई कप्तान हैं। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने यहां 23 टेस्ट मैच खेले और सात जीत दर्ज की। टीम को इस दौरान 13 हार और तीन ड्रॉ भी मिली।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें