फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: विराट कोहली ने रचा इतिहास, 25वां टेस्ट शतक जड़ लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

Sun, 16 Dec 2018 10:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
वैसे तो पर्थ को दुनिया की सबसे तेज माना जाता है। मैच भले ही वाका के बदले नए ऑप्टस स्टेडियम में हो रहा हो। मगर मैदान बदलने से कप्तान विराट कोहली का खेल नहीं बदला जाता। तभी तो विपरित हालातों में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में उन्होंने ऐतिहासिक शतक जड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 12
विराट ने रविवार को टेस्ट के तीसरे दिन 214 गेंदों में अपना 25वां टेस्ट शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने एक बार फिर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए और कई पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ा। 
विज्ञापन

3 of 12
टीम इंडिया 8 रन पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। यहां से उन्होंने टीम को चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर मुश्किलों से उबारा। आइए नजर डालते हैं कप्तान कोहली ने पर्थ में कौन से विराट रिकॉर्ड अपने नाम किए...

4 of 12
पिछले 70 साल में सिर्फ दो मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 6 शतक लगाए हैं। अब कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा। सचिन के नाम 7 शतक हैं।
विज्ञापन

5 of 12
विराट कोहली ने सबसे तेज गति से 25 टेस्ट शतक पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा। विराट ने 25वां टेस्ट शतक 127वीं पारी में पूरा किया। जबकि सचिन ने इसके लिए 130 पारियां खेली थीं।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : self
विराट टेस्ट शतकों की तेजी के मामले में अब केवल सर डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं जिन्होंने महज 68 टेस्ट पारियों में 25 शतक जड़े थे। मॉर्डन ग्रेट्स में कोई भी बल्लेबाज अब विराट कोहली से आगे नहीं है।
विज्ञापन

7 of 12
एक कैलेंडर ईयर में सेना देशों के खिलाफ शतक

SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों के खिलाफ एक ही कैलेंडर ईयर में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज।
 

8 of 12
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+टी-20 इंटरनेशनल) में सबसे ज्यादा शतक लगाने की बात करें, तो विराट कोहली ने अपना 63वां ( 25 टेस्ट+ 38 वनडे) शतक पूरा किया और वह कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। अब सचिन तेंदुलकर (100) और रिकी पोंटिंग (71) ही विराट से आगे हैं।

9 of 12
विराट के बल्ले से पर्थ में निकला शतक साल 2018 में उनका 11वां टेस्ट शतक है। इस तरह वे एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज 1 शतक दूर हैं।

10 of 12
मेहमान कप्तान द्वारा ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर चौथा शतक जड़ा। पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने टीम का कमान संभालते हुए 3 शतक जड़े थे। पर्थ में कप्तानी पारी खेलते हुए विराट ने चौथी बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़कर क्लाइव लॉयड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लॉयड ने भी बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया में 4 शतक जड़े थे। 

11 of 12
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली ब्रायन लारा, सर जैक हॉब्स के साथ साझा रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट, लारा और हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 शतक जड़े हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 20 शतक जड़े हैं।
विज्ञापन

12 of 12
बतौर कप्तान सर्वाधिक इंटरनेशनल सेंचुरी

विराट कोहली ने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को पछाड़ा।  पर्थ में विराट के बल्ले से निकला शतक बतौर कप्तान उनके बल्ले से निकला 34वां शतक है। बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें