भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। इस के साथ ही उन्होंने लिखा है कि जब वो महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के कप्तान थे, वह उनके करियर का सबसे सुखद और रोमांचक समय था। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारी साझेदारी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। इसके बाद उन्होंने 7+18 लिखकर दिल बनाया है। सात महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर है, जबकि 18 विराट कोहली का जर्सी नंबर है।