फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर बाहरी बातों पर सोचने लगे तो घर बैठना पड़ेगा'

Sat, 23 Mar 2019 01:10 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : file photo
टीम इंडिया और बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की 'चतुर कप्तान' वाली बातों का करारा जवाब दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बाहरी बातों पर सोचने लगे तो घर बैठना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
gautam gambhir - फोटो : file photo
बता दें कि हाल ही में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि विराट कोहली 'चतुर कप्तान' नहीं हैं और इस मामले में उनकी तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा से नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन

3 of 5
virat army
गंभीर ने कहा था, 'मैं उन्हें चतुर कप्तान के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं उन्हें रणनीतिक कप्तान के रूप में भी नहीं देखता हूं। उन्होंने आईपीएल नहीं जीता है। एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितना अच्छा उसका रिकॉर्ड होता है।'

4 of 5
virat kohli army - फोटो : file photo
हालांकि, विराट ने गौतम गंभीर का नाम न लेते हुए कहा, 'निश्चित रूप से आप आईपीएल जीतना चाहते हो। मैं वही कर रहा हूं जो मुझसे करने की उम्मीद की जाती है। मैं परवाह नहीं करता कि मेरे आईपीएल जीतने या नहीं जीतने पर आलोचना की जाएगी। आप किसी भी तरह की सीमाएं नहीं बनाते। मैं कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, जितना कर सकता हूं। मैं सभी संभावित खिताब जीतना चाहता हूं, लेकिन कभी कभार ऐसा नहीं होता। अगर मैं बाहरी लोगों की तरह सोचता तो पांच मैच भी नहीं खेल पाता और घर बैठ जाता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit sharma dhoni
बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में चेन्नई और मुंबई ने तीन-तीन बार इंडियन टी-20 लीग के खिताब जीते हैं। अपनी कप्तानी में कोलकाता को 2012 और 2014 में चैम्पियन बनाने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली भाग्यशाली हैं कि कप्तान के तौर पर पिछले आठ साल से टीम को खिताब नहीं दिला पाने के बाद भी वह बैंगलोर के साथ बने हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें