खराब किस्मत से नाखुश विराट
विराट इस मैच में अपनी खराब किस्मत से नाखुश नजर आए। आउट होने के बाद उन्होंने आसमान की तरफ देखा और दोनों हाथ ऊपर करके ऐसा इशारा किया मानो भगवान से पूछना चाह रहे हों कि उनके साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है। विराट के एक फैन ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि निश्चित रूप से उन्हें किस्मत की जरूरत है।
डगआउट में भी दिखी निराशा
आउट होने के वाद विराट पवेलियन लौट गए थे और डगआउट में बैठे हुए थे। इस समय भी वो अपनी किस्मत पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान भी कोहली के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी। पिछले कई मैचों से विराट शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन जैसे ही उनसे बड़ी पारी की उम्मीद बनती है वो आउट हो जाते हैं। इस मैच में भी विराट अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए।