इस फ्लैट के लिए उन्होंने दो साल का एग्रीमेंट किया है। शायद वह अगले साल तक इस किराए के मकान में ही रहेंगे। 2675 वर्ग फुट का यह घर एनी बेसंट रोड, वर्ली स्थित रहेजा लीजंड इमारत की 40वीं मंजिल पर है। दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली ने दिसंबर में अपने मंगेतर अनुष्का संग शादी रचाई थी। अब दोनों एक ऐसे आशियाने की तलाश कर रहे हैं, जहां सभी हाई क्लास तरह की सुविधाएं मौजूद हों।
इसी बीच कप्तान विराट कोहली मौजूदा आईपीएल में
आरसीबी की कमान संभालते नजर आएंगे। आरीसीब ने विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। बता दें कि वह
आईपीएल के उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्होंने सभी 11 सीजन में एक ही टीम के लिए क्रिकेट खेला है।