एक यूजर ने पूछा- रोहित कहां हैं? एक यूजर ने लिखा- रोहित दिख नहीं रहे, शायद अनुष्का को फॉलो करने के लिए गए हैं। ऐसे ही कई फैन्स ने प्रतिक्रिया दी है।
इस तस्वीर से दूर रोहित शर्मा अपने सलामी जोड़ीदार शिखर धवन के साथ नजर आए।
भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 3 अगस्त से होगी। टीम इस दौरे पर तीन टी-20 इंटरनेशनल, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। पहला और दूसरा टी-20 मैच क्रमश: 3 और 4 अगस्त को सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड (लॉन्डरहिल, फ्लोरिडा) पर खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच 6 अगस्त को प्रोविएंस स्टेडियम (गयाना) में होगा।
पहला वन-डे मैच 8 अगस्त को प्रोविएंस स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा वन-डे 11 और 14 अगस्त को क्वींस पार्क ओवल (पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद) मैदान पर खेला जाएगा। पहला टेस्ट 22 से 26 अगस्त के बीच यहां विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से सबीना पार्क जमैका में शुरू होगा।