फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Djokovic: 'जोकोविच से बात करना चाहता था, लेकिन..', विराट कोहली ने अपने नए 'खास' दोस्त का किस्सा सुनाया

Sun, 14 Jan 2024 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दिग्गज क्रिकेटर ने 2024 सीजन के पहले ग्रैंडस्लैम इवेंट के लिए जोकोविच को शुभकामनाएं भी दीं। जिस दिन कोहली इंदौर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी करेंगे, उसी दिन जोकोविच भी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली और जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम में फिर से शामिल होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गत ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 चैंपियन नोवाक जोकोविच के बारे में कई दिलचस्प कहानियां सुनाई हैं। दरअसल, रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले विराट से दोस्ती का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनके और विराट के बीच मैसेज में बातचीत होती रहती है।
विज्ञापन


अब विराट ने भी अपने नए खास दोस्त और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी को लेकर बातचीत की है। क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक कोहली शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 खेलने के लिए इंदौर आने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। उन्हें कल मुंबई हवाई अड्डे पर पपराजी ने अपनी शानदार कार से बाहर निकलते हुए देखा स्पॉट किया था।

कोहली ने नए दोस्त के बारे में अनसुनी कहानी साझा की
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 की पूर्व संध्या पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बात करते हुए  कोहली ने जोकोविच के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया। कोहली के मुताबकि वह सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह पहली बार इंस्टाग्राम के माध्यम से जोकोविच से जुड़े थे। कोहली ने कहा, 'जब मैंने इंस्टाग्राम पर नोवाक जोकोविच की प्रोफाइल देखी और मैंने मैसेज बटन दबाया, तब मैंने उनका संदेश पहले से ही अपने डीएम (डायरेक्ट मैसेज) पर देखा। तब से हमने एक-दूसरे से बात करना और शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया।'

जोकिवच और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
50वें वनडे शतक के बाद जोकोविच ने कोहली के लिए लगाई थी स्टोरी
बल्लेबाजी आइकन ने यह भी कहा कि वह भारत में जोकोविच के साथ एक कप कॉफी पीने के लिए उत्सुक हैं। दिग्गज क्रिकेटर ने 2024 सीजन के पहले ग्रैंडस्लैम इवेंट के लिए जोकोविच को शुभकामनाएं भी दीं। जिस दिन कोहली इंदौर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी करेंगे, उसी दिन जोकोविच भी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत करेंगे।

सर्बियाई आइकन के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि जोकोविच ने पिछले साल वनडे विश्व कप में उनके रिकॉर्ड 50वें शतक पर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी। कोहली ने कहा, 'जब मैंने 50वां वनडे शतक बनाया तो नोवाक जोकोविच ने एक स्टोरी पोस्ट की और मुझे एक खास संदेश भी भेजा था।'
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
जोकोविच ने कोहली को लेकर क्या कहा था?
इससे पहले जोकोविच ने खुलासा किया था कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं और कुछ वर्षों से उनके साथ लगातार बातचीत चल रही है। नोवाक जोकोविच ने कोहली के शानदार करियर की प्रशंसा की और कोहली को उनके शब्दों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली और मैं पिछले कुछ सालों से मैसेज कर रहे हैं और हमें कभी व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्हें मेरे बारे में अच्छी तरह से बोलते हुए सुनना वास्तव में एक सम्मान की बात है और मैं स्पष्ट रूप से उनके करियर और उपलब्धि और उनके द्वारा की गई हर चीज की प्रशंसा करता हूं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें