फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की होबार्ट वनडे पारी बनी 'नंबर वन'

Mon, 11 Mar 2013 04:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के नए स्टार विराट कोहली को 2012 में सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी खेलने वाला खिलाड़ी चुना गया है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ सीरीज के दौरान श्रीलंका के खिलाफ विराट के बल्ले से निकली नाबाद 133 रन की पारी को 2012 की सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी चुना गया है।
विज्ञापन


होबार्ट में खेले गए इस वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 321 रनों का लक्ष्य दिया था। विराट कोहली ने महज 86 गेंदों में 133 रनों की पारी खेलकर भारत को आसान जीत दिला दी थी।

ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड के छठे संस्करण के विजेताओं का चुनाव जूरी ने किया है। जूरी के सदस्यों में राहुल द्रविड़, इयान चैपल, रमीज राजा, ज्यौफ बायकाट, संजय मांजरेकर और रसेल आर्नोल्ड तथा ईएसपीएन के वरिष्ठ स्तंभकार शामिल थे।
विज्ञापन


भारत को श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए 321 रन के मुश्किल लक्ष्य मिला था लेकिन विराट ने 86 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाए थे और उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने 37 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी।

टेस्ट में पीटरसन पड़े भारी
केविन पीटरसन की पिछले साल मुंबई टेस्ट में भारत के खिलाफ खेली गई 186 रन की पारी को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी आंका गया।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर की इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स टेस्ट में शानदार गेंदबाजी को साल की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए चुना गया है। फिलेंडर ने इस मैच एक पारी में 30 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

वनडे में गेंदबाज नंबर वन रहे परेरा
वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का अवार्ड श्रीलंका के तेज गेंदबाज तिषारा परेरा के हिस्से में गया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पल्लेकेल वनडे में 44 रन देकर छह विकेट चटकाए थे और उनकी इस पारी की बदौलत श्रीलंका ने 76 रन से यह मैच जीता था।

टी20 में बेस्ट रहे सैमुअल्स
टी20 में वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स की 78 रन की पारी को सर्वश्रेष्ठ आंका गया। मार्लन ने फाइनल में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ यह पारी खेली थी जबकि इस मैच में 13 बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए थे।

इसी टूर्नामेंट में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा की इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी को सर्वश्रेष्ठ टी20 प्रदर्शन माना गया है। मलिंगा ने इस मैच में 31 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।

अजमल को मिली निराशा
पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल को तीन श्रेणियों में नामांकित किया गया था लेकिन वह कोई अवॉर्ड नहीं जीत पाए। अजमल तीन श्रेणियों में नामांकित होने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने थे। हालांकि उन्होंने रीडर्स च्वाइस अवार्ड में झंडे गाड़े थे।

मलिंगा के अलावा बाकी सभी खिलाडियों ने पहली बार यह अवार्ड जीता है। मलिंगा ने 2008 में सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन का अवार्ड जीता था।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक तीन बार यह अवार्ड जीता है जबकि वीरेन्द, सहवाग. लसित मलिंगा. उमर गुल और डेल स्टेन ने दो-दो बार अवॉर्ड पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें