टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी का डंका विश्वभर में बज रहा है। उनकी क्रिकेट स्किल का लोहा दुनिया मान रही है। कोहली फैंस का दिल जीतने में भी माहिर हैं। वह जो कुछ भी करते हैं, उससे फैंस को खुश कर देते हैं।
इसके अलावा विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय रहते हैं। वह अपने साथ फैंस को जोड़े रखना जानते हैं।
टीम इंडिया के कप्तान ने अपने फैंस को अनोखे अंदाज में अप्रैल फूल बनाया कि बाद में कोई हंसे बिना नहीं रह सका।
'रनमशीन' के नाम से लोकप्रिय विराट ने एक अप्रैल को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को अप्रैल फूल बनाया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस वीडियो को आप ध्यान से सुनें, इसमें सबके लिए एक विशेष संदेश है।'
फैंस ने पकड़ लिया अपना सिर
विराट कोहली

It's that time of the year again and I've got a special message for you guys. Listen carefully. #StayWrogn

A post shared by  Virat Kohli (@virat.kohli) on <time style=" font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px;" datetime="2018-04-01T05:28:48+00:00">Mar 31, 2018 at 10:28pm PDT</time>

विराट के इस मैसेज को फैंस ने बड़े ध्यान से सुना। मगर अनोखा अंदाज यह था कि यह वीडियो म्यूट था। फैंस को पता चल गया कि कोहली ने उन्हें अप्रैल फूल बनाया है। उनके इस सेंस ऑफ ह्यूमर की हर किसी ने तारीफ की और बाद में अपने मूर्ख बनने का पता चलते ही सिर अपना पकड़ लिया।
दरअसल, इस वीडियो में विराट कुछ कहते तो नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे ऑडियो गायब है। विराट कोहली अब क्रिकेट एक्शन में लौट आए हैं। आईपीएल के 11वें एडिशन में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करेंगे।