वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़े जाने को लेकर भले ही केंद्र सरकार जोर लगा रही हो लेकिन खुद सरकार में मौजूद केंद्रीय मंत्री भी इसे जोड़े जाने के पक्ष में नहीं है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से आधार को वोटर आईडी से लिंक किए जाने के पक्ष में नहीं है।
उन्होंने कहा दोनों आईडी का इस्तेमाल अलग-अलग सेवाओं के लिए होता है। ऐसे में इन्हें लिंक कराने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने मामले की संजीदगी को समझते हुए यह भी स्पष्ट किया कि वो बतौर आईटी मिनिस्टर ये नहीं कह रहे हैं। यह उनकी व्यक्तिगत राय है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार लोगों पर जासूसी के आरोपों का सामना करने के लिए तैयार नहीं है। "अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमारे विरोधी कहते हैं कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम पर नजर रख रहे हैं कि हम क्या खा रहे हैं, हम कौन सी फिल्म देख रहे हैं' और बहुत कुछ। मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं।