फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: खाता नहीं खोलने वाले कोहली-राहुल और सरफराज को रवि शास्त्री ने दिया नया नाम, पूर्व कोच ने तंज भी कसा

Fri, 18 Oct 2024 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मैच में कमेंट्री करते हुए शास्त्री ने एक-दो मौकों पर कोहली और शून्य पर आउट होने वाले अन्य बल्लेबाजों का मजाक उड़ाया। एक बार जब टीम का स्कोरकार्ड बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया तो शास्त्री ने कोहली और अन्य खिलाड़ियों पर तंज कसा।
विज्ञापन
सरफराज, राहुल और कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलूरू टेस्ट में शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब पूरी टीम अपनी पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारतीय सरजमीं पर किसी भी टीम का सबसे छोटा टेस्ट स्कोर रहा। भारतीय पारी में पांच बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए। इनमें विराट कोहली, केएल राहुल और सरफराज खान जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे। भारतीय टीम का प्रदर्शन ऐसा था कि पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी बल्लेबाजी इकाई पर तंज कसने से पीछे नहीं हटे।

विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : BCCI
मैच में कमेंट्री करते हुए शास्त्री ने एक-दो मौकों पर कोहली और शून्य पर आउट होने वाले अन्य बल्लेबाजों का मजाक उड़ाया। एक बार जब टीम का स्कोरकार्ड बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया तो शास्त्री ने कोहली और अन्य खिलाड़ियों पर तंज कसा। भारत के इस पूर्व ऑलराउंडर ने शून्य पर आउट होने वाले पांचों बल्लेबाजों को नया निक नेम दिया। उन्होंने इन सभी के लिए 'डक पार्टी' शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, 'जब आप इस स्कोरकार्ड को देखते हैं, तो आपको लगता है कि वहां एक डक पार्टी हो रही होगी। भारतीय टीम में पांच डक (शून्य)!

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बाद में जब कैमरामैन ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान कोहली, सरफराज और राहुल के स्लिप में खड़े होने का दृश्य दिखाया, तो शास्त्री ने फिर से डक का विषय उठाया। उन्होंने कहा, 'भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ! न्यूनतम स्कोर, टीम इंडिया 46 रन पर ऑलआउट हो गई। तीनों जो स्लिप में खड़े हैं, शून्य पर आउट हुए।' मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को पहचानने में अपनी गलती स्वीकार की।
विज्ञापन

रोहित और पंत - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'मुझे थोड़ा बुरा लग रहा है क्योंकि मैंने वह कॉल किया था। हमने खुद को ऐसी स्थिति में पाया जहां हम 46 रन पर आउट हो गए। एक कप्तान के रूप में, उस नंबर को देखकर निश्चित रूप से दुख होता है। इसलिए यह स्पष्ट रूप से पिच को लेकर गलत फैसला है। मैंने पिच को अच्छी तरह से नहीं पढ़ा और हम इस स्थिति में बैठे हैं। हालांकि, 365 दिनों में, आप दो या तीन खराब कॉल करेंगे। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल आम बात है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें