फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान से बाहर ये काम कर रहे कोहली, शिखर धवन को 'हेड मसाज' देते वायरल हो रहा VIDEO

Mon, 26 Feb 2018 01:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और शिखर धवन
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कमर में जकड़न के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में नहीं खेलने का फैसला किया था। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम मैच से वो बाहर रहे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली ने कुल चार शतक लगाए और कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए।

विज्ञापन


कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। 29 वर्षीय कोहली ने भले ही मैच नहीं खेला, लेकिन उनका पूरा ध्यान टीम इंडिया पर रहा। दरअसल, टीम इंडिया की पारी के आखिरी ओवर के दौरान विराट कोहली को शिखर धवन की हेड मसाज करते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
 

Gabbar gussa na ho Jaye :p pic.twitter.com/Hf0v5M2IRG

— Nishant (@Nishant96336349) February 24, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शिखर धवन (47) ने उम्दा पारी खेलकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रोटियाज को 165/6 के स्कोर पर रोक दिया। टीम इंडिया ने यह रोमांचक मैच 7 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए इतिहास रचा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें