कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले राजनीतिक पारा गरमाया हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त वार-पलटवार का दौर जारी है। कर्नाटक के कुलबर्गी में अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले वह श्री क्षेत्र के मालखेड़ा मंदिर पहुंचे थे। जहां उनके साथ बीएस येदियुरप्पा मौजूद थे। प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल होती दिखाई दे रही है। भ्रष्टाचार के मामलों में इजाफा हुआ है। सिद्धारमैया सरकार और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय बने हुए हैं।
अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शासन कैसा होता है, यह देखना है तो खड़गे साहब के संसदीय इलाके में जाकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे पास कार्यकर्ताओं से फीडबैक आया है कि जितना पिछड़ेपन खड़गे साहब के क्षेत्र में है उतना पिछड़ा इलाका पूरे कर्नाटक में दूसरा नहीं है।
बीजेपी नेता अनंत हेगड़े के बयान पर मचे विवाद पर अमित शाह डैमेज कंट्रोल की कवायद करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि हेगड़े जी ने अपने बयान पर माफी मांग ली है और मैंने पहले भी कहा है कि उनके बयान से पार्टी का कोई इत्तेफाक नहीं है। गौर हो कि अनंत हेगड़े ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘भाजपा के पास संविधान को बदलने की ताकत है।
इस दौरान अमित शाह ने
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का मामला भी उठाया। सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कार्रवाई हुई हैं। वो दर्शाती हैं कि सिद्धारमैया सरकार सिर्फ एक दिशा में काम कर रही है।