फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Gambhir Interview Video: 'सारे मसाले खत्म करने के लिए साथ आए', विराट-गंभीर की बातचीत में खूब हंसी-मजाक

Wed, 18 Sep 2024 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

बातचीत की शुरुआत गंभीर ने करियर के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों को याद करने के साथ की। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के दौरान कोहली के असाधारण प्रदर्शन का जिक्र करते हुए गंभीर ने उनसे पूछा कि वह क्षण उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था?
विज्ञापन
1 of 5
गंभीर और विराट - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट कोहली और गौतम गंभीर की बातचीत का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में विराट और गंभीर एक दूसरे का इंटरव्यू लेते दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे से पुरानी यादों को साझा करते हुए सवाल पूछते हैं। इस दौरान दोनों खूब हंसी मजाक भी करते हैं। बीसीसीआई ने इसके कैप्शन में लिखा है- एक बहुत ही खास इंटरव्यू। यह जानने के लिए बने रहें कि महान क्रिकेट दिमाग कैसे काम करते हैं। टीमइंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली पहले कभी न देखी गई फ्रीव्हीलिंग बातचीत में एक साथ आए।
विज्ञापन

2 of 5
गंभीर और विराट - फोटो : BCCI
बातचीत की शुरुआत गंभीर ने करियर के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों को याद करने के साथ की। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के दौरान कोहली के असाधारण प्रदर्शन का जिक्र करते हुए गंभीर ने उनसे पूछा कि वह क्षण उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था? गंभीर ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में नेपियर में यादगार टेस्ट मैच के अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है जब ऑस्ट्रेलिया में आपके लिए बंपर सीरीज रही थी। वहां आपने ढेरों रन बनाए थे और इससे आप उस जोन में आए थे। मेरे लिए जब मैं नेपियर में खेला था तब भी ऐसा ही था। मैं फिर कभी ऐसा नहीं कर सकता था। उसके बाद मैं अपने जीवन में कभी भी उस जोन में नहीं रहा। इसलिए मैं कल्पना कर सकता हूं कि यह भावना कितनी अच्छी है।'
विज्ञापन

3 of 5
गंभीर और विराट - फोटो : BCCI
कोहली ने ध्यान से सुनते हुए जोन में रहने पर अपने विचार साझा किए। जोन वह शब्द है जो एथलीट अक्सर फोकस और अच्छे प्रदर्शन की स्थिति का जिक्र करने के लिए उपयोग करते हैं। इसके बाद कोहली ने गंभीर से पूछा, 'जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं और आप विपक्षी टीम के साथ थोड़ी बातचीत करते हैं, तो क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि यह आपको उस जोन से बाहर ले जाने और संभावित रूप से आउट करने के लिए किया जाता है। आप खुद को कैसे प्रेरित करते हैं या कैसे खुद को बनाए रखते हैं? किसी विपक्षी खिलाड़ी से बातचीत किसी खिलाड़ी की मानसिक स्थिति को कैसे प्रभावित कर सकती है?

4 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
गंभीर ने तुरंत ही कोहली पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा कोहली ने अपने करियर के दौरान कहीं ज्यादा बार ऑन फील्ड झगड़ों का सामना किया था। भारतीय टीम के मुख्य कोच ने हंसते हुए कहा, 'मेरे मुकाबले आपके ज्यादा झगड़े हुए थे। आप इस सवाल का जवाब मुझसे बेहतर दे सकते हो।' इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। फिर कोहली कहते हैं- मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं जो मेरे विचारों से सहमत हो। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह गलत है। मैं किसी को यह कहने के लिए देख रहा हूं, हां, यह सही तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंभीर और विराट - फोटो : IPL/BCCI
दोनों इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे के साथ बहुत ही नरम दिखे और दोनों का साथ आना इस बात की पुष्टि करता है कि दोनों ने अपनी-अपनी पुरानी लड़ाइयों को पीछे छोड़ते हुए दोस्त की एक बेहतरीन शुरुआत की है। आईपीएल 2023 के दौरान गंभीर और कोहली एक दूसरे से मैदान पर ही भिड़ गए थे। तब गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर थे और विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे। इसके बाद दोनों के अनबन का खुलासा हुआ था। इससे पहले भी कई बार गंभीर और कोहली आईपीएल में भिड़ चुके थे। हालांकि, गंभीर के टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद से दोनों के बीच गजब की दोस्ती देखने को मिली है। गंभीर ने हाल ही में विराट को भारतीय क्रिकेट का शहंशाह बताया था। कोहली ने वीडियो के अंत में कहा, 'हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और सभी मसाले को समाप्त कर दिया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें