फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मिंदा हुए गौतम गंभीर, बोले गलती हो गई

Wed, 04 May 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
कप्तान विराट कोहली के लिए बल्लेबाजी के लिहाज से तो आईपीएल बहुत शानदार चल रहा है, लेकिन बतौर कप्तान उन्हें झटकों पर झटके लग रहे हैं।
विज्ञापन


एक ओर तो उनकी टीम को जीत नहीं मिल रही तो दूसरी ओर उन पर एक बार फिर से जुर्माना लगा दिया है। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने अब तक खेले 7 मैचों से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर सकी है।

सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच गंवाने के बाद टीम अभी झटके से उबरी भी नहीं थी कि कप्तान कोहली समेत पूरी टीम पर जुर्माना ठोंक दिया गया। कप्तान कोहली पर स्लो ओवर रेट की वजह से 24 लाख रुपये (36 हजार डॉलर) का जुर्माना लगा दिया गया। ये दूसरी बार है जब कोहली पर स्लो ओवर रेट के चलते फाइन लगा है।
विज्ञापन


इससे पहले कोहली पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा था जब उन्होंने तय समय से एक ओवर कम डाला था। इस तरह से कोहली पर कुल मिलाकर 36 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। इस बार यह जुर्माना 24 लाख इसलिए है क्योंकि कोहली ने एक ही टूर्नामेंट में दोबारा ऐसा किया है। कोहली के अलावा पूरी टीम पर भी फाइन लगाया गया है। टीम के अन्य खिलाड़ियों की मैच फीस से 6-6 लाख रुपये कटेंगे।

साथ ही केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर पर इसलिए जुर्माना लगा दिया गया क्योंकि उन्होंने मैच के दौरान कुर्सी पर लात मारी थी। गंभीर ने मैच के दौरान हुई इस हरकत के लिए माफी मांगी है। बुधवार को उन्होंने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में लिखे एक कॉलम में कहा कि उनसे गलती हुई है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन

कोहली ही नहीं विपक्षी कप्तान गंभीर पर भी लगा जुर्माना

- फोटो : pti
ऐसा नहीं है कि इस मैच में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर जुर्माना लगाया गया है। मैच में उनके विपक्षी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर पर गलत हरकत (अनुशासनहीनता तोड़ने का आरोप) के चलते मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगा दिया गया।

गंभीर ने आरसीबी के साथ मैच के दौरान एक कुर्सी पर लात मारी थी। यह मैच अंत में बेहद रोमांचक हो गया था जिसमें आरसीबी की टीम 5 विकेट से मैच हार गई। गंभीर की टीम केकेआर को 36 गेंदों में 81 रन चाहिए जो मुश्किल सा दिख रहा था, लेकिन युसूफ पठान और आंद्रे रसेल ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मैच में वापस ले आए। दोनों के बीच 96 रनों की साझेदारी हुई फिर रसेल आउट हो गए।

फिर सूर्यकुमार यादव ने 19वें ओवर चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शाम्सी की गेंद पर स्विप शॉट खेलकर चौका लगा दिया जिससे टीम का टॉरगेट 8 गेंदों पर 2 रन हो गया। मैच को अपने पक्ष में आता देख गंभीर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और पास रखी एक कुर्सी पर जोर से लात मार बैठे। इस कारण उन पर मैच फीस का 15 फीसदी काट लिया गया।

आयोजक आईपीएल मैच में स्लो ओव रेट के कारण पहले भी बड़े जुर्माने लगाते रहे हैं। 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान कुमार संगकारा पर एक मैच का बैन तब लगा था जब उन्होंने 3 बार स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माने का सामना किया था। अब कोहली पर भी एक मैच का बैन लग सकता है अगर स्लो ओवर का जुर्माना उन पर लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें