फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट होने के बाद कोहली को नहीं छोड़ा बांग्लादेशी फिल्डरों ने

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली अपने बल्ले के दम पर कभी विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर हावी हो जाते थे। लेकिन कोहली के आजकल के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह कहना गलत नहीं होगा कि विश्व कप के बाद से टीम इंडिया का यह सुपरस्टार कागजी शेर हो चुका है।
विज्ञापन


कोहली का प्रदर्शन विश्व कप के बाद से उनके हुनर के अनुकूल नहीं रहा है। किसी भी मैच में वह अपने स्कोर को आगे बढ़ाने में सफल नहीं हुए। बड़ी टीमों से लेकर छोटी टीमों के सामने उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

कुछ ऐसा ही हुआ बांग्लादेश सीरीज के शुरूआती दो मैचों में। पहले मैच में कोहली एक रन बनाकर चलते बने। हालांकि उसके बाद वह थोड़ा देर क्रीज पर बने रहने में कामयाब रहे लेकिन टीम के काम न आ सके।
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कोहली के साथ एक वाकया हुआ। बांग्लादेश के फिरकी गेंदबाज नासिर हुसैन ने पगबाधा आउट किया। आउट होकर कोहली क्रीज से बाहर जा रही रहे थे कि उनके साथ एक अलग घटना हुई जिससे उन्हें रिएक्शन देना पड़ा।

बांग्लादेशी कप्तान मशरफे ने कुछ कहा कोहली को

दरअसल, जब विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट होकर क्रीज से बाहर जाने लगे तो उन्हें बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कुछ कहा, जिससे वह असहज हो गए और कुछ देर वहीं रूक गए।

कोहली को आउट करने के बाद जश्न की मुद्रा में बांग्लादेशी फिल्डर आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे, कोहली पवेलियन की ओर जा रहे थे कि मशरफे ने चिल्लाकर कुछ कहा, कोहली को लगा कि उन्हें कुछ कहा गया, वह रूके तो मशरफे ने कोहली को अपने हाथ से पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया।

बेचारे कोहली क्या करते क्या न करते, खराब फार्म से जूझ रहे कोहली कुछ देर तो वहीं रूके रहे और निराशाजनक चेहरे के साथ पवेलियन की ओर से चले गए।
विज्ञापन

फिल्डिंग के वक्त भी कोहली के साथ हुआ बुरा

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं क्षेत्ररक्षण के दौरान भी विराट कोहली के साथ कुछ अलग हुआ। गेंदबाजी में मोर्चा संभाला था धवल कुलकर्णी ने और सामने थे पहले वनडे में अर्धशतक लगाने वाले तमीम इकबाल।

तमीम के कैच को कोहली ने डाइव लगाकर लपका। खुशी और अग्रेसिव उनके चेहरे पर थी लेकिन थर्ड अंपायर ने उनके कैच को नकार दिया और तमीम आउट होने से बच गए। कोहली समेत टीम इंडिया के सभी खिलाडि़यों में निराशा थी।

यह कैच मुकाबले में काफी विवादित रहा क्योंकि रिव्यू के दौरान साफ दिख रहा था कि कैच कोहली के हाथ में बिना जमीन छुए आया। इस मुकाबले के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा और अन्य क्रिकेट प्रशंसकों के कमेंट भी सामने आए।

That. Was. Out. Clean catch. #Kohli #BANvIND— Aakash Chopra (@cricketaakash) June 21, 2015



Ridiculous Decision That's OUT.. #BANvIND— Broken Cricket  (@BrokenCricket) June 21, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें