लगातार दो वनडे मैचों में करारी हार और फिर पहली बार बांग्लादेश के हाथांे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के सितारे गर्दिश में है। हार के बाद तो अब टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी कप्तानी से हटने को तैयार हैं।
सीरीज गंवाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भावुकता के साथ धोनी ने कप्तानी छोड़ने तक की बात कह दी। धोनी ने यहां तक कह दिया कि वह टीम में बतौर आम सदस्य के रुप में भी खेलने को तैयार हंै। उनकी इन बातों ने टीम इंडिया में अंर्तकलह की बातों को भी उजागर कर दिया है।
बांग्लादेश के हाथों मिली हार का दर्द अभी कम हुआ भी नहीं था कि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने भी टीम इंडिया को जोर का झटका दिया और टेस्ट क्रिकेट में उसकी बादशाहत खत्म कर दी। यानी वनडे में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को रुला दिया जबकि टेस्ट ने पाक ने रुलाया और वह भी बिना उसके खिलाफ खेले।